Visitors have accessed this post 33 times.
सिकंदराराऊ तहसील में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए किया गया। इसमें गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक राणा ने लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और बेहतर समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी, अधिवक्ता देवकांत कौशिक, नगर के सभी वार्ड सदस्य और कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम से जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में राहत मिली।

INPUT – NEERAJ GUPTA











