Visitors have accessed this post 10 times.

हाथरस। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) ब्रांच हाथरस द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हाथरस नगर में आयोजित 27वें नगर संकीर्तन का कमला बाज़ार में भव्य, श्रद्धापूर्ण एवं भावनात्मक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
स्वापो ब्रांच की ओर से नगर संकीर्तन में सम्मिलित बच्चों को समोसे एवं लड्डू वितरित किए गए। साथ ही संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों—श्री तजवंत कालरा जी, श्री गुलशन कुमार सूरी जी एवं श्री ज्ञानी हरपाल सिंह जी—को प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्काई कपिल अग्रवाल, संरक्षक स्काई श्रीकृष्ण अरोड़ा (काके बाबू), स्काई अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), जिला अध्यक्ष स्काई सुनील बर्मन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्काई विजय कृष्ण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष स्काई राकेश बंसल, नगर अध्यक्ष स्काई दिनेश सरदाना, नगर उपाध्यक्ष स्काई केशव लाल अरोड़ा, नगर महामंत्री स्काई लव तायल, नगर कनिष्ठ उपाध्यक्ष स्काई रवि वार्ष्णेय, नगर उपमंत्री स्काई सौरव वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त स्काई विकास अरोड़ा, स्काई मनीष अग्रवाल, स्काई मनीष गोयल, स्काई राजीव अग्रवाल, स्काई मनोज बूटिया, स्काई प्रेम प्रकाश शर्मा ‘पागल गुरु’, स्काई गोपाल वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में स्काई उत्कर्ष शर्मा, स्काई पंकज अग्रवाल, स्काई विष्णु मोहन वार्ष्णेय, स्काई श्री मोहन वार्ष्णेय, स्काई मोहित गर्ग, स्काई दीपक गुप्ता, स्काई नितिन बागला, स्काई प्रवीण, स्काई आयोग दीपक सहित अन्य सहयोगी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का वातावरण बना रहा। यह नगर संकीर्तन सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रेरक उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।