{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

Visitors have accessed this post 184 times.

मुरसान : नगर पंचायत क्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मानवता और सेवा भाव का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। नगर पंचायत मुरसान के नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क में देशराज सिंह के नेतृत्व में नगर के गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को कड़ाके की सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम के दौरान देशराज सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति दान-पुण्य और सेवा का पर्व है तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस सेवा कार्यक्रम में नगर पंचायत मुरसान के सभासदगण सुनीता देवी, मुक्खी देवी, शेर सिंह बघेल एडवोकेट, नेमवती कुशवाह, विष्णु चौधरी, रवि कुमार शर्मा, कुलदीप यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही नगर पंचायत मुरसान के समस्त कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम सौहार्द, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देता हुआ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इनपुट : वीरेंद्र शर्मा “वीरो”