Visitors have accessed this post 110 times.
हाथरस। थाना महिला हाथरस में आवेदिका, निवासी चिरावली, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस द्वारा दिनांक 06 नवंबर 2025 को एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत में आवेदिका ने अपने पति नारायण उर्फ निखिल पुत्र राकेश, निवासी त्रिमूर्ति नगर चांदमारी, अलीगढ़ तथा ससुरालीजनों पर मारपीट, अतिरिक्त दहेज की मांग और अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप लगाए थे।
शिकायत के क्रम में महिला थाना हाथरस द्वारा आवेदिका एवं उसके पति को थाना परिसर में बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बात सुनी गई। आवेदिका ने अपने आरोपों को दोहराया, जबकि पति एवं ससुरालीजनों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या अभद्र व्यवहार न करने का आश्वासन दिया।
काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। वर्तमान में दोनों पक्षों द्वारा किसी भी प्रकार की पुलिस कार्यवाही की अपेक्षा नहीं जताई गई है। मामला आपसी समझौते के आधार पर शांतिपूर्ण रूप से निस्तारित किया गया।










