Visitors have accessed this post 55 times.

हाथरस । आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
यह अभियान तहसील सिकंद्राराऊ क्षेत्र में विशेष रूप से कासगंज रोड पर संचालित ढाबों, होटलों एवं रेस्टोरेंटों पर केंद्रित रहा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भोजन की ताजगी तथा उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित मानकों का बारीकी से परीक्षण किया।
मौके पर संचालकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने, प्रतिष्ठान में रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, अपने प्रतिष्ठान के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने तथा वाहनों की पार्किंग सड़क से दूर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
इन प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण:
फौजी ढाबा, कासगंज रोड, नावली रामपुर
जय श्री श्याम ढाबा, नगला जलाल, कासगंज रोड
सोरोजी ढाबा, पुरानी चुंगी, कासगंज रोड
श्री सोरों जी ढाबा, निकट अलीगढ़ ओवरब्रिज, कासगंज रोड
SR ढाबा, निकट अलीगढ़ ओवरब्रिज, कासगंज रोड
जय गंगा मैया ढाबा, कासगंज रोड
न्यू स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट, कासगंज रोड
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानकयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।