Visitors have accessed this post 98 times.

सिकंदराराऊ : महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। श्रद्धालुओं की सेहत की सुरक्षा के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांवड़ रूट पर ढाबों और रेस्टोरेंटों की जांच की। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने उमरावपुर, रतिभानपुर और एटा रोड के ढाबों का निरीक्षण किया। उमरावपुर एटा रोड स्थित राहुल होटल एंड ट्रक ढाबा और प्रधान जी फैमिली ढाबा पर अचानक छापेमारी की गई। टीम ने संचालकों को साफ-सफाई रखने और ताजा व अच्छी गुणवत्ता का भोजन परोसने के निर्देश दिए। साथ ही ढाबों पर खाने की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया। जांच के दौरान राहुल होटल एंड ट्रक ढाबा से अरहर की दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अन्य ढाबा संचालकों में भी हड़कंप मच गया।

INPUT – NEERAJ GUPTA