Visitors have accessed this post 9 times.
सासनी के विजयगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बाइक सवार युवक विजय, पुत्र प्यारे लाल, निवासी मानिकपुर थाना विजयगढ़ अलीगढ़, अपनी बहन के यहां से गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सीएचसी सासनी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में स्थिति सामान्य है।
INPUT – DEV PRAKASH











