Visitors have accessed this post 281 times.

सादाबाद : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विधिपुर बंबा पुलिया के पास की गई, जहां से पुलिस ने आरोपी युवराज सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह बाइक करीब डेढ़ महीने पहले मथुरा के टाउनशिप इलाके से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

INPUT – KANHAIYA LAL