Visitors have accessed this post 15 times.

सादाबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष में एक बार डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक सोम प्रकाश, मुख्य वक्ता शैलेंद्र जी नारायच, जिला पर्यावरण प्रमुख सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और संगठन के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी देखने को मिली।

INPUT – KANHAIYA LAL