Visitors have accessed this post 17 times.
सादाबाद क्षेत्र के नई बस्ती स्थित मोहल्ला राजनगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 15 मार्च को ट्रक ड्राइवर राजू वर्मा (54), पुत्र रामजीलाल, ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर की छत पर वनस्पति घी डालकर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद परिजन तुरंत छत पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे राजू वर्मा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
INPUT – KANHAIYA LAL











