Visitors have accessed this post 42 times.

सिकंद्राराऊ : गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुभाष (28 वर्ष), पुत्र नवाब सिंह, निवासी सिकंद्राराऊ, अपने गांव से साइकिल पर कस्बे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कासगंज रोड स्थित गांव नावली रामपुर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नवाब सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक हैं। सुभाष की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

INPUT – NEERAJ GUPTA