Visitors have accessed this post 35 times.
हाथरस की तहसील सिकंदराराऊ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पंत चौराहा स्थित स्वर्गीय तेजवीर सिंह सिसोदिया के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने आगामी आयोजन के लिए आमंत्रण पत्र वितरित करते हुए क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक के दौरान शोभायात्रा की मुख्य टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया, सह-संयोजक नरेश प्रधान और छोटू राणा को पगड़ी पहनाकर एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निशांत चौहान ने कुशलता पूर्वक किया। अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि यह शोभायात्रा समाज की एकता, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसे भव्य रूप देने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस बार शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इस मौके पर बबलू सिंह सिसोदिया, गौरव सिसोदिया, राहुल सिसोदिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही गौरव ठाकुर, गुड्डू जादौन, सुनील सिसोदिया, रानू ठाकुर, मोहित पुंडीर, मोना ठाकुर, शिवम जादौन, अजय चौहान, सक्षम ठाकुर, राजा ठाकुर, नरेंद्र सिसोदिया, संजय चौहान, पुष्पेंद्र तोमर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
INPUT – NEERAJ GUPTA











