Visitors have accessed this post 119 times.
पुरदिलनगर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने की। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है, जो “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज और देश के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन का हिस्सा होने पर बधाई दी और सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेश चन्द्र आर्य, हरीश गोयल, अनिल माहेश्वरी, मोहन सिंह, संजय दुबे, हरप्रसाद बघेल, नरेन्द्र आर्य, निखिल सोनी, आकाश माहेश्वरी, निखिल चैचानी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











