Visitors have accessed this post 127 times.

हाथरस जनपद के हसायन विकासखंड क्षेत्र के गांव गंगापुर के निवासी मानवेंद्र सिंह ने UPPSC 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 130वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। मानवेंद्र सिंह के पिता रामनिवास सिंह राजस्थान सरकार में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता पंकज सिंह बीडीओ के पद पर कार्य कर रही हैं। परिवार के शिक्षा और अनुशासन के माहौल ने मानवेंद्र की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। मानवेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा आगरा पब्लिक स्कूल, आगरा से हुई। इसके बाद उन्होंने यूपीटीयू से बीटेक की डिग्री प्राप्त की और फिर मनोविज्ञान में एमए की पढ़ाई पूरी की। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।मानवेंद्र सिंह की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव गंगापुर और हसायन क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ निश्चय से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

INPUT – YATENDRA PRATAP