Visitors have accessed this post 12 times.
हाथरस सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसौरा में लंबे समय से विद्युत पोल लगाने को लेकर चल रहे विवाद का समाधान आखिरकार आपसी सहमति से हो गया। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी ने स्वयं गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाते हुए सहमति बनवाई। विधायक ने मौके पर ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत पोल लगाने का कार्य बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने विधायक के हस्तक्षेप से विवाद का समाधान होने पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि अब विद्युत पोल लगाने का कार्य जल्द पूरा होगा, जिससे गांव में बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
INPUT – RAHUL SHARMA











