breaking 1

Visitors have accessed this post 8 times.

मुरसान क्षेत्र के नगला शीशम गांव में सोमवार रात महिलाओं से अभद्रता का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। घायल युवक ने मुरसान थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव नगला शीशम निवासी आकाश पुत्र महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम उसके परिवार की महिलाओं के साथ पड़ोस के दो युवक कथित तौर पर अभद्रता कर रहे थे। आकाश ने जब इसका विरोध करते हुए दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आकाश के अनुसार, मारपीट के दौरान एक युवक ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। ईंट लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घायल अवस्था में आकाश मुरसान थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान भेजा। वहीं, मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA