Visitors have accessed this post 48 times.
हाथरस जिले के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेला 2026 में होने वाले पंजाबी दरबार कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू होने जा रही हैं। इस विशेष कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी अंकित गौड़ को सौंपते हुए उन्हें पंजाबी दरबार का संयोजक बनाया गया है। पंजाबी दरबार दाऊजी महाराज मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति, संगीत और मनोरंजन की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी। पंजाबी अंदाज, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अंकित गौड़ को संयोजक बनाए जाने के बाद कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने की तैयारियां की जाएंगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ कलाकारों एवं प्रस्तुतियों को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। श्री दाऊजी महाराज मेला अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता के लिए विशेष पहचान रखता है। मेले में आयोजित होने वाला पंजाबी दरबार विभिन्न संस्कृतियों की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ लोगों के बीच मनोरंजन और आपसी सौहार्द का संदेश भी देगा। कार्यक्रम को लेकर मेले में आने वाले दर्शकों में अभी से उत्सुकता बनी हुई है।
INPUT – RAHUL SHARMA











