Visitors have accessed this post 473 times.

हाथरस ऐतिहासिक राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाले महिला कबड्डी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडवोकेट रितु गौतम को मेले में होने वाले महिला कबड्डी कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी देखरेख में महिला कबड्डी कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित कराने की तैयारियां की जाएंगी। मेले में महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने वाला यह आयोजन खेल प्रेमियों और दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है। रितु गौतम को जिम्मेदारी मिलने पर खेल जगत से जुड़े लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

INPUT – RAHUL SHARMA