Visitors have accessed this post 738 times.
हाथरस राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाली खाटू श्याम भजन संध्या को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंडित अरुण उपाध्याय को खाटू श्याम भजन संध्या का संयोजक बनाया गया है। उनकी देखरेख में भजन संध्या के आयोजन की तैयारियां की जाएंगी। खाटू श्याम के भजनों से सजे इस धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंडित अरुण उपाध्याय को संयोजक बनाए जाने पर शुभचिंतकों एवं धर्मप्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
INPUT – RAHUL SHARMA











