
Visitors have accessed this post 61 times.
हाथरस। राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अधिवक्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की जिम्मेदारी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बंसल एवं महासचिव विनोद कुमार शर्मा ‘बंटी’ को सौंपी गई है।
सम्मेलन के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा मनमोहन शर्मा एडवोकेट को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजन समिति एवं संयोजक नियुक्त किए जाने की जानकारी मिलते ही जिले के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने आयोजन समिति का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजन समिति ने कहा कि राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के गौरवशाली आयोजन के अनुरूप इस वर्ष का अधिवक्ता सम्मेलन भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अधिवक्ता समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता रहने की उम्मीद है।
अधिवक्ता सम्मेलन की जिम्मेदारी अनुभवी पदाधिकारियों को सौंपे जाने और संयोजक की नियुक्ति के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।








