Visitors have accessed this post 10 times.

हाथरस : श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.) ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण सत्य, प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है। संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बताया कि श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान दीपिका, अर्पिता, कोशिका, मुग्धा, वेदिका, निष्ठा, हिमांशी, हनी, भूमिका, युक्ति, तनिष्का, दीक्षा, वंशिका, तृप्ति, आरोही, वाणी, प्रिया, शानवी, समृद्धि, याशिका, हर्षिता, वैश्नवी, समायरा, जानवी, लविश्का, रोशनी और निधि सहित छात्राओं ने कृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों और कृष्ण लीलाओं ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लगभग 30 फीट ऊंची दही-हांडी रही। ‘गोविंदा आला रे’ के जयकारों के बीच कृष्ण स्वरूप में छात्र द्वारा दही-हांडी फोड़े जाने पर पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, उप-प्रधानाचार्या प्रीति यादव, शाजिया रफीक खान, डॉ. रेखा जादौन, शारदा रावत, निधि अरोरा, हिमांशु वाष्र्णेय, संजय मिश्रा, मौ. दानिश, अमन खान, जीत द्विवेदी, अनुराग कश्यप, जीतेन्द्र कुमार, निधि शर्मा, प्राची शर्मा, तमन्ना जैन, पुनीत गुप्ता, जीतू अरोरा, रोली तिवारी, ज्योति सोनी, संजना, ऊष्मा कश्यप, सीमा अग्रवाल, श्याम सिंह, रिद्धी शर्मा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

INPUT – AMIT SHARMA