Visitors have accessed this post 37 times.
हाथरस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन से पहले कांग्रेस नेता दीपक ने पुलिस प्रशासन पर उन्हें उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया है। दीपक के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे पुलिस प्रशासन ने उनके घर की घेराबंदी कर बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने बताया कि हाउस अरेस्ट का कारण पूछने पर पुलिसकर्मियों ने केवल ‘ऊपर से आदेश’ होने की बात कही, लेकिन आदेश किसका है, इसकी जानकारी नहीं दी। कांग्रेस नेता ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उनका अपराध क्या है और किस कानून या आदेश के तहत उन्हें नजरबंद किया गया। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पुलिस के पहरे से कुछ समय के लिए आवाज को रोका जा सकता है, लेकिन जनता के सवाल और संघर्ष को कैद नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न पुलिस के पहरे से डरता है और न सत्ता की धमकी से झुकेगा।
INPUT – RAHUL SHARMA











