Visitors have accessed this post 13 times.
बिल्सी : भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में संगठन विस्तार किया है। गुरुवार को बदायूं जनपद की टीम ने मंडल अध्यक्ष बरेली मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन के नेतृत्व में एटा स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पहुंचकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा युवाओं और व्यापारियों को संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान संगठन में सक्रिय चार कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शेखर सोलंकी को छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष बदायूं, शिवप्रताप सिंह को छात्रसभा जिला संगठन मंत्री, विकास सोलंकी को छात्र मोर्चा जिला महासचिव और अजीत वार्ष्णेय को व्यापार प्रकोष्ठ जिला सचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने तथा किसानों, युवाओं और व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष नरेश चन्द्र, मंडल उपाध्यक्ष प्रिन्स माहेश्वरी, युवा जिलासचिव सूरज सागर और पंकज सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की बात कही।

INPUT – SURAJ SAGAR











