Visitors have accessed this post 8 times.

हसायन : मिशन शक्ति अभियान के तहत ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रेयशी यादव ने एक दिन की थाना प्रभारी बनकर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने मेले में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए, वहीं तेज आवाज करने वाली बाइक के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की।
हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस पहल के दौरान श्रेयशी ने घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई में भी भाग लिया और कानून-व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदारियों को समझा।

थाना प्रभारी मनीष चिकारा और उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार ने उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और आमजन की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सेंगर और थाना प्रभारी मनीष चिकारा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। इस तरह की पहल से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH