Visitors have accessed this post 93 times.

दून पब्लिक स्कूल, हाथरस ने विद्यालय प्रधानाचार्य जे०के० अग्रवाल के प्रेरणादायक दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड के को-एड डे (सह-शिक्षा) स्कूलों की श्रेणी में जनपद में एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया रैंकिंग २०२६-२७ प्रथम रैंक के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल पुलमैन एयरोसिटी में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस मंच पर शिक्षा जगत में गुणवत्ता और वैश्विक मानकों को छूने की एक कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। इस कड़ी होड़ में डीपीएस स्कूल,आगरा को नंबर वन अवार्ड, एम जे डी स्कूल, जयपुर को नंबर वन अवार्ड, जीडी गोयंका ग्रुप आफ स्कूल्स को कई शहरों के लिए नंबर वन अवार्ड, सेठ एमआर जयपुरिया ग्रुप आफ स्कूल्स को नंबर वन अवार्ड मिला। दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल तथा अन्य प्रमुख ग्रेडिंग ग्रुप्स के स्कूलों के बीच आगे निकलने की एक स्वस्थ लेकिन बेहद कड़ी होड़ नजर आई, जिसमें दून पब्लिक स्कूल, हाथरस ने प्रदेश शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित ग्रुपों के स्कूलों की श्रेणी के कठिन प्रतिस्पर्धा में से जनपद स्तर पर को-एड-डे स्कूल का नंबर वन अवार्ड प्राप्त करना गौरव का विषय है।
विद्यालय की इस सफलता ने न केवल हाथरस जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया है।यह उपलब्धि विद्यालय के लिए केवल एक पुरस्कार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि निरंतर परिश्रम, प्रभावी शैक्षिक प्रबंधन, शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक है। विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे प्रधानाचार्य जे०के० अग्रवाल का कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, अनुशासित कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास और जीवनोपयोगी कौशल से परिपूर्ण करने की दिशा में प्रयासरत है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियो को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षिक संस्थान की वास्तविक सफलता केवल परीक्षा परिणामों या पुरस्कारों से नहीं, बल्कि इस बात से निर्धारित होती है कि वह अपने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, संवेदनशील, आत्मनिर्भर और संस्कारवान नागरिक बनाने में कितना सफल होता है।
उन्होंने कहा,“दून पब्लिक स्कूल को जनपद में प्रथम रैंक प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और विश्वास का प्रतिफल है। हमारे शिक्षक-शिक्षिकाओं की अथक मेहनत, विद्यार्थियों की लगन एवं अभिभावकों का निरंतर सहयोग इस सफलता की आधारशिला है।”
इस उपलब्धि को भविष्य के लिए एक नई जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करना निश्चित रूप से गर्व का क्षण है, लेकिन इसके साथ विद्यालय की जिम्मेदारी भी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के स्तर को निरंतर ऊंचा उठाने, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के साथ संस्कारों के समन्वय को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। कोशिश रहेगी कि हम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करें और प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा वातावरण प्रदान करें, जहां वह अपनी क्षमताओं को पहचान सके, अपने सपनों को साकार कर सके और एक बेहतर इंसान बनकर समाज के विकास में योगदान दे सके। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

INPUT – RAHUL SHARMA