Visitors have accessed this post 1202 times.

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे किशोर न्याय अधिनियम 2015 धारा 107 के अन्तर्गत गठित विशेष पुलिस इकाई व एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसके माध्यम से जनपद मे विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू0) पुलिस विभाग, बालकों/जुबेनाइल सम्बन्धि मामलों /प्रकारो को हैण्डिल करने की प्रक्रिया व पुलिस रिस्पांस एवं व्यवहार को किशोर न्याय अधि0 2015 के बारे विस्तार से बताया गया। इस बैठक मे जनपद के सभी थानो पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारियों/कर्मचारियो के अलावा क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, प्रभारी अपराध शाखा, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ  भी उपस्थित रहे। मुख्य एडवाइजर के रुप मे नितीश कुमार सोनी (सदस्य DTRP) व धीरानन्द श्रीवास्तव (सदस्य अभियोजन कार्यालय) उपस्थित रहे ।