Visitors have accessed this post 9 times.

सासनी : क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सासनी स्थित जर्जर आयुर्वेदिक अस्पताल के जीर्णोद्धार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। भाजपा प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा द्वारा अस्पताल की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार प्रयास किए जाने के बाद अब इसके पुनर्निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वहीं, इस मामले में आयुष मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। सासनी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यतेन्द्र शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री को पत्र लिखकर अस्पताल के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। उन्होंने क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। यतेन्द्र शर्मा के पत्र का संज्ञान लेते हुए आयुष मंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 2.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया। प्रस्ताव शासन तक पहुंचने के बाद यतेन्द्र शर्मा ने एक बार फिर आयुष मंत्री से इस पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया, ताकि अस्पताल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। यतेन्द्र शर्मा के अनुरोध पर मंत्रालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अस्पताल के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया आगे बढ़ने और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है। गौरतलब है कि सासनी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की जर्जर हालत के चलते यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अस्पताल का जीर्णोद्धार होने से न केवल भवन की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से उपचार कराने वाले मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। यतेन्द्र शर्मा की पहल से शासन स्तर पर आगे बढ़ी कार्रवाई अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर यतेन्द्र शर्मा द्वारा पत्राचार और लगातार प्रयास किए जाने के बाद विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार होकर शासन तक पहुंचना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें शासन के अंतिम निर्णय और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो सासनी के इस आयुर्वेदिक अस्पताल के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

INPUT – DEV PRAKASH DEV