Visitors have accessed this post 1620 times.
सासनी (हाथरस) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सदस्यों ने बच्चा पार्क में कोरोना वायरस के चलते लगाए गये लॉक डाउन के दौरान सफाई योद्धाओं का पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
मंगलवार को संघ के सदस्यों ने बताया कि इस युद्ध में जो कार्य सफाईकर्मचारी बडी मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं। उन्होंने देश के प्रति अपनी निष्ठा और भावनाओं को प्रेषित करते हुए परिवार तथा अपने स्वास्थ्य की भी चिंता नहीं की है। ऐसे लोग हमारे सम्माननीय है। सभी सफाई कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर उनका जोशीला स्वागत किया गया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान संघ के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
इनपुट : आविद हुसैन









