Visitors have accessed this post 1382 times.

सोमवार को कस्बा, देहात में कुछ नियम और पाबन्दियों के बीच दिनभर बाजार खुले। इसे लेकर बिसावर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन को जोर देने पर चर्चा की गई।

बैठक में व्यापारी नेताओं ने बताया कि शासन द्वारा दुकान खोलने, सामान बिक्री, मास्क प्रयोग, सैनिटाइजिंग आदि को लेकर जो नियम निर्धारित किए हैं, दुकानदारों को पूर्णता उन नियमों का पालन करना है। सरकार ने आर्थिक मजबूती के लिए दुकानदार, व्यापारियों को जो छूट दी है उसका लाभ लेने के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। इसलिए दुकानदार किसी तरह की लापरवाही ना करें। खासकर दुकानों पर सामान की बिक्री करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक में अध्यक्ष पवन बंसल, अरविंद चौधरी, यशकेंद्र चौधरी, अनिल कुमार, जगदेव आर्य, सोनू अग्रवाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

INPUT – Samar Chaudhary