Visitors have accessed this post 1391 times.
आगरा के लिए राहत की खबर, 40 फीसदी संक्रमितों ने दी कोरोना को मात.ताजनगरी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। राहत की बात यह है कि यहां कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार भी तेज है। 667 संक्रमितों में से अब तक 269 यानी 40 फीसदी अस्पताल से घर जा चुके हैं। बुधवार को भी 26 को छुट्टी मिल गई।
आगरा से इटावा के सैफई स्थित मिनी पीजीआई भेजे गए मरीजों में से 17 लोग बुधवार को घर भेज दिए गए। ये सभी ठीक हो गए हैं। इनको 23 अप्रैल को वहां भेजा गया था। सैफई में अब तक आगरा के कुल 50 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
INPUT -Mahipal Singh









