Visitors have accessed this post 843 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला कांच में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड सलेमपुर द्वारा कोरोना महामारी के बचाव हेतु कर्मचारियों ने घर घर जाकर सेनेटाइज किया। वही कर्मचारियों ने ग्रामीणों को मास्क का भी वितरण किया। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए अपील की सभी लोग मास्क , गमछा , रुमाल का प्रयोग करे और सामाजिक दूरी बनाने रखे। इस मौके पर प्रशान्त , विजय सिंह ,मान सिंह , विजय कुमार , देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
इनपुट : अनूप शर्मा









