Visitors have accessed this post 735 times.
सिकंदराराऊ – थाना हसायन क्षेत्र के गांव ढ़डोली में अज्ञात कारणों से एक किसान के भूसे की बुर्जी आग लग गई। जिससे किसान का भूसा जलकर राख हो गया ।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
गांव ढडोली निवासी किसान रामकिशोर पुत्र पीतांबर के खेत पर बनी भूसे की बुर्जी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिसमें 25 बीघा से अधिक खेत का भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया । किन्तु दमकल के पहुँचे से पूर्व ही किसान का काफी नुकसान हो चुका था ।
INPUT – अनूप
यह भी पढ़े : कोरोना काल में बनाकर पीएं यह काढ़ा ,मिलेंगे काफी फायदे
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









