Visitors have accessed this post 635 times.

समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई
बिजली न  मिलने पर घर-घर पहुंचाया पानी ।

गोवर्धन। आंधी व तूफान के चलते बिजली गुल होने पर समाजसेवी गौतम खंडेलवाल द्वारा टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराया गई। समाजसेवी गौतम खंडेलवाल कोरोना के संक्रमण काल में सच्चे मन से सेवा कर रहे हैं। उनके द्वारा सैनिटाइजर से लेकर जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। बिजली न आने पर गर्मी  में लोग पानी के लिए परेशान हुए तो उन्होंने कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में पानी पहुंचाया। उनके द्वारा गोवर्धन, आन्यौर, जतीपुरा आदि स्थानों पर पानी पहुंचाया गया।

INPUT – आशु कौशिक