Visitors have accessed this post 1686 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) :कोतवाली क्षेत्र के एक भट्टा पर ईट पथाई का काम करने आई एक गर्भवती महिला मजदूर के साथ चार नामजदो ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति के साथ शनिवार को क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित ईट भट्टा पर ईट पाथ रही थी। उसी समय राम वकील, एवं उसका छोटा भाई नाम नामालूम तथा रिंकू व रंजीत चार नामजद आए और वे उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब उसने विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारा-पीटा। बचाने आए पति के साथ भी मारपीट कर दी । जिससे पति भी घायल हो गया।
इनपुट : अनूप शर्मा









