Visitors have accessed this post 642 times.
सिकंदराराऊ – कस्बा के एक युवक द्वारा फेसबुक आईडी से इस्लाम धर्म के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। मामले को लेकर कस्बा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि लोगों द्वारा शिकायत की गई कि फेसबुक आईडी से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अभद्र टिप्पणी की गई है। जिसमें इस्लाम धर्म और कुरान को लेकर भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। जांच करने पर पता चला कि उक्त फेसबुक आईडी को नितिन यादव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मोहल्ला गौसगंज थाना सिकंदराराऊ चलाता है। उक्त संबंध में मीडिया सेल को भी अभद्र टिप्पणी संबंधी प्रति उपलब्ध कराई गई है। सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणी करने के आरोप में धारा 295 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
INPUT – अनूप शर्मा









