Visitors have accessed this post 845 times.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल सिंह यादव का ढाई साल पहले अगवा पुत्र बटेश्वर के बीहड़ से लौटकर आया है। यह बरामदगी बड़ी मुश्किल से हो पाई है। दो दिन पहले कोई अज्ञात व्‍यक्ति आकर उनकी कार में बटेश्‍वर के बीहड़ इलाके में आने का संदेश लिखी पर्ची छोड़ गया था और पुत्र के सुराग देने पर घोषित इनाम को मांगे जाने की बात भी इसमें लिखी थी। ढाई साल से बेटे की बरामदगी के लिए भाजपा नेता लखनऊ से लेकर दिल्ली और अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। इसके बाद चले रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में बेटे की सकुशल घर वापसी के बाद घर में सभी के चेहरों पर खुशियां लौट आई हैं।