Visitors have accessed this post 836 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावपुर निवासी एक महिला एवं परिजनों को आरोपियों ने मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव उमरावपुर निवासी शीला देवी पत्नी रामजीलाल जाटव ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 23 अप्रैल की सुबह साढ़े 8 बजे दूध लेकर घर लौट रही थी। जैसे ही पीड़िता घर के सामने पहुँची तभी गांव के ही वीरपाल सिंह पुत्र बुद्धसैन जाटव , अरविंद , अमित कुमार पुत्रगण वीरपाल सिंह व प्रेमलता पुत्र वीरपाल सिंह गाली गलौज देते हुए आए। जब पीड़िता ने गाली गलौज देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी डंडो से प्रहार कर दिया। जिससे पीड़िता लहूलुहान हो गई। वही पीड़िता की आवाज सुनकर बीच बचाव में आए सरिता देवी पत्नी तेजवीर सिंह , ससुर रामसहाय पुत्र मुरलीधर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इनपुट : अनूप शर्मा









