Visitors have accessed this post 685 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : कस्बा हसायन निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संदिग्ध पाए जाने से इलाके के वाशिंदों में खलबली मच गई। लोगो मे भय व्यापत हो गया है कि प्रशासन द्वारा इलाके को हॉटस्पॉट घोषित न कर दिया जाए। जैसे ही उक्त व्यक्ति की जानकारी लोगो को हुई तो खरीददारी करने को लोगो की बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में पहुँची पुलिस ने लोगो को खदेड़ दिया। वही पुलिसकर्मी कोरोना संदिग्ध मिले व्यक्ति के घर पहुँची और उसके पुत्र से जानकारी हासिल करने में जुट गई।
इनपुट : अनूप शर्मा









