Visitors have accessed this post 1344 times.
मुरसान : वैश्विक कोरोना महामारी बीमारी का दौर चल रहा हैं। इस समय प्रसाशन द्वारा तमाम तरीके के अभियान चलाये जा रहा हैं । कुछ लोग अभियानों का बखूभी पालन कर रहे हैं । तो कुछ लोग नियमो और पालनो को ठेंगा दिखा रहे हैं । आज कस्बा मुरसान में अनावश्यक रूप से खुल रही दुकानों का कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार व एसआई कमल सिंह ने चालान काटे । कोतवाल प्रभारी संजीव शर्मा ने tv 30 india से बातचीत में बताया कि कस्बे के लोगों ने सूचना दी कि समय से पहले कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोल कर बैठ जाते है । सूचना पर कस्बे के 15 दुकानों के चालान काटे गए और हिदायत दी कि समय से पहले दुकाने न खोले ।साथ ही कस्बे में बिना मास्क लगा घूम रहे लोगों को हिदायत देते हुए मास्क वितरण किये।
INPUT -ब्रजमोहन ठेनुआ









