Visitors have accessed this post 570 times.

हाथरस : रोटरी क्लब सासनी द्वारा डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सासनी में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा स्वरूप प्रषष्ठी पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ पी.पी.ई. किट्स, फेस मास्क, एवं थर्मल स्कैनर क्लब द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह को भेंट की गई। रोटरी डिस्ट्रिक् के गवर्नर किशोर कटरु और डी.आर.एफ.सी. देवेन्द्र अग्रवाल की ग्लोबल ग्रांट द्वारा यह वितरण किया गया। इसके पश्चात पुलिस कर्मियों का सम्मान भी कोरोना योद्धा के रूप में किया गया एवम कोतवाली सासनी में मास्क आदि भेंट किये गए जानकारी संयुक्त रूप से क्लब अध्यक्ष विपुल लुहाड़िया एवम सचिव विकास सिंह द्वारा दी गई। इस मौके पर दीपेश शर्मा, आकाश वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, यश लुहाड़िया आदि मौजूद रहे।