Visitors have accessed this post 1144 times.

कालपी (जालौन)-आज जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाए गए सघन अभियान के क्रम मे अप्पर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार के कुशल निर्देशन मे तथा क्षेत्रीय अधिकारी राहुल पांडे के कुशल पर्यवेक्षण थाना प्रभारी टीम द्वारा रात्रि मे गोकुल सिंह चौकी इंचार्ज ज्ञान भारती द्वारा लोहार गांव तिराहे पर 1 किलो 300 ग्राम गांजा सहित भरत कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी पवई थाना जनपद हमीरपुर को पकड़ा गया साथ ही करीब 15 माह से चल रहा फरार आरोपी मोहित कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी बमहौरा थाना चुर्खी को 850 ग्राम गांजा सहित बीती रात मोड़ मे एक ढाबे पर गिरफ्तार किया गया पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मोहित सिंह पुत्र जीत सिंह आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत है। दोनो आरोपियो पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक गोकुल सिंह ,सुनील कुमार सैनी, गजेंद्र प्रताप सिंह ,सुरजीत सिंह,प्रवीन राज शर्मा, विनोद कुमार ,आदर्श तिवारी, इंद्रीश कुमार,राजीव कुमार सहित बड़ी सफलता हासिल की |

INPUT – योगेश द्विवेदी