Visitors have accessed this post 1009 times.

हाथरस : कोतवाली सादाबाद के जगदीश मार्केट के कमरे के बाहर एक युवक का शव कुंदे में लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई । घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। युवक के गर्दन व पीठ पर घिसटने के नीले निशान थे, इसलिए हत्या के आरोपों को और ज्यादा बल मिला है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़ रही है।

जगदीश मार्केट निवासी राकेश गौतम का 22 वर्षीय पुत्र गौपाल गौतम रविवार शाम आठ बजे से बाहर जाने की कहकर गया था। देर रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी ली तो वहां भी उसकी कोई सूचना नहीं मिली। सोमवार की सुबह बगल के कमरे में रह रहे अन्य परिजनों ने देखा की गोपाल की लाश कमरे के बाहर गार्डर पर लटक रही है|यह देखकर सभी के पेरों तले ज़मीन खिसक गई परिजनों को सूचना दी तो परिजन रोते-बिलखते घर से बाहर निकले। परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सुचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या फिर आत्महत्या की बात सामने आएगी। इससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार किया जा रहा है ।