Visitors have accessed this post 683 times.

सिकंदराराऊ – दो दिवसीय लॉकडाउन के बाजार खुले । बाजार खुलते ही खरीददारी करने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करना ही भूल गए।
बतादे कि कोविड 19 को लेकर शासन द्वारा गत शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घण्टो के लिए लॉकडाउन लगाया गया। जिसके चलते सभी कार्यालय , संस्थाएं एवं बाजार पूर्णरूप से बन्द रहे। 55 घण्टे के लॉकडाउन खत्म होने के बाद आज कस्बा के बाजार खुले। प्रशासन द्वारा दुकाने खोलने का समय सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। बाबजूद इसके व्यापारियों द्वारा सुबह 9 बजे से पूर्व ही दुकाने खोली गई। बाजार खुलते ही वस्तुओं की खरीददारी करने को लोगो की भीड़ उमड़ी । भीड़ के दौरान लोगो मे कोरोना संक्रमण का कोई भय नजर नही आया। वहीं लोग मास्क का प्रयोग नही करते देखे गए।

(अनूप शर्मा)