Visitors have accessed this post 625 times.
हाथरस : थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बिसरात टुकसान में बीती रात खेत पर सो रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जगदीश (45) निवासी गांव बिसरात टुकसान थाना हाथरस गेट रोजाना अपने खेत पर सोने के लिए जाता था। गत रात भी वह रोजाना की तरह खेत पर सो रहा था। उसी दौरान सोते समय युवक को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की खबर ग्रामीणों एवं परिजनों को हुई तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
(अनूप शर्मा)









