Visitors have accessed this post 318 times.
हसायन नगर पंचायत में हाल ही में मनोनीत किए गए सभासदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने अपने आवास पर नवमनोनीत सभासद चेतराम माहौर, सुरेंद्र कुशवाहा और शिवम पाठक का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। दीपक उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकायों में रिक्त पदों पर मनोनीत सभासदों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विभिन्न समाजसेवी व विशिष्ट व्यक्तियों को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी निकायों के कामकाज को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

INPUT – YATENDRA PRATAP











