Visitors have accessed this post 336 times.

हाथरस : स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात प्रशासन को 859 जांच रिपोर्ट और प्राप्त हुई हैं | जिनमें 3 पॉजिटिव व 856 नेगेटिव रिपोर्ट्स हैं | जिनमें दो सासनी क्षेत्र से व एक हाथरस नगर से है | सासनी के नानऊ रोड निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला व 66 वर्षीय वृद्ध पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं | यह दोनों एंटीजन टेस्ट के बाद पॉजिटिव आए हैं | वहीं हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है | इनका आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ था, जिसमें यह पॉजिटिव आए हैं | अब एक्टिव केस की संख्या 64 हो गयी है |

(अनूप शर्मा)