Visitors have accessed this post 883 times.

हाथरस – कोतवाली सासनी क्षेत्र के कंकाली मंदिर के पास एक पेड़ रोड पर गिर गया। जिससे आगरा अलीगढ़ रोड अवरुद्ध हो गया। लगभग 1 किलोमीटर तक वाहनों की दोनों तरफ लंबी लंबी कतार लग गई। लोग घंटों सड़क पर खड़े रहे। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली सासनी पुलिस एनएच 93 की टीम और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर जेसीबी द्वारा पेड़ को रोड से हटाया गया। जिससे लगभग डेढ़ घंटे बाद आगरा अलीगढ़ रोड पर पुनः आवागमन सुचारू हो सका।
इनपुट – अनूप शर्मा