Visitors have accessed this post 692 times.

सिकन्दराराऊ – यूरिया खाद की किल्लत एवं हो रही कालाबाजारी को लेकर कर्मयोग सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ की फसल के लिए किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है।  जबकि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खाद ब्लैक में बेचा जा रहा है। खाद की हो रही कालाबाजारी पर प्रशासन शीघ्र ही कड़े कदम उठाए । जिससे किसानों को इस समय समस्या का सामना न करना पड़े। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वाली में सिकन्दराराऊ ब्लॉक के अध्यक्ष कुलवीर यादव, उमेश शर्मा, शिवप्रताप पुंढीर, हसायन ब्लॉक अध्यक्ष महेश पुंढीर एड., हरिओम वर्मा, अजय वर्मा, सोमदत्त शर्मा, अरविंद कुमार, हिमालय गांधी, मनोज कुमार, हिमांशु दीक्षित एड., अशोक शर्मा एड. आदि उपस्थित रहे ।
        इनपुट अनूप शर्मा