Visitors have accessed this post 1121 times.
हाथरस : उपजिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने दाऊजी महाराज मंदिर में प्रवेश होने वाले एंट्री प्वाइंट का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस के साथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया
बतादें कि हर वर्ष दाऊजी महाराज के मंदिर पर लक्ष्मी मेले का आयोजन किया जाता था। मगर इस बार कोरोना काल के चलते मंदिर परिसर में मेले का आयोजन नहीं किया गया। आज बलदेव छठ के दिन मेले का शुभारंभ होता था । मगर शासन के निर्देश के चलते मंदिर परिसर में भीड़ नहीं लगेगी यह निर्देश पहले से ही जारी हो चुके थे । आज इसी निर्देश के चलते श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर भीड़ न लगे। इसका जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने एंट्री प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी लेने के उपरांत मेला परिसर का निरीक्षण किया साथ ही उप जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। मेला परिसर में भीड़ न लगे और बेवजह कोई भी व्यक्ति मेला परिसर में घूमता हुआ नजर न आए ।
(अनूप शर्मा)









