Visitors have accessed this post 924 times.

मुरसान ब्लॉक के गांव बगुली में मुख्य रास्ते पर गडडा होने के कारण बारिस का पानी सड़क के गड्ढे में जमा हो जाता हैं जिससे आने जाने वाले राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी नही होने के कारण बारिस का पानी हर समय गडडे मे भरा रहता है जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने मे परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तो पानी भरे रहने के कारण दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो जाते है।ऐसे में ग्रामीणों के साथ साथ इस रास्ते से गुजरने वाले आम राहगीर को परेशान होना पड़ता है ।ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव बगुली से मुरसान के लिये जाता हैं इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग आते जाते रहते है ।ग्रामीणों ने गांव के रास्तें को सही कराने की मांग की है।

इनपुट -: ब्यूरो रिपोर्ट ।